रामगढ़ के भुरकुंडा में युवक की गला रे’तकर ह,त्या…जांच में जुटी है पुलिस…

 

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में एक युवक की बेरहमी हत्या कर दी गई है। भुरकुंडा फोरलेन एचपी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे युवक की लाश गुरुवार की सुबह मिली है। स्थानीय लोगों ने भुरकुंडा पुलिस को सूचना दी है। मृतक की पहचान दीपक पासवान के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने बताया कि दीपक की पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई थी। उसकी तीन बेटियां है। बताया जाता है कि 10 दिन पहले ही दीपक की दूसरी शादी हुई थी। वो फिलहाल गोरखपुर में रहता था। होली पर्व में भुरकुंडा वापस आया था। वहीं पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। मृतक के पिता के अनुसार, दीपक मोबाइल खरीदने के लिए बुधवार की शाम बाजार गया था, इसके बाद रात में नहीं लौटा था। परिजन उसे ढूंढ रहे थे। सुबह हत्या की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हत्या का कारण और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

error: Content is protected !!