झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा, दो चरणों में होंगे चुनाव….मतदान 13 और 20 नवंबर, मतगणना 23 नवम्बर को होगी..

 

नई दिल्ली/राँची।।झारखण्ड विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई।भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में इसकी घोषणा की।झारखण्ड में चुनाव दो चरणों में होंगे। आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव का दावा किया है। लोगों से अधिक-से-अधिक संख्या में चुनाव में भाग लेने की अपील की है।दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त चुनाव के तारीखों की घोषणा की।झारखण्ड के साथ-साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा भी की गई।महाराष्ट्र में 20 नवम्बर को मतदान और 23 नवम्बर को काउंटिंग होंगे। झारखण्ड में कुल दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव को लेकर आयोग ने सारी तैयारी कर ली है।आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने का दावा किया है। झारखण्ड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होंगे। 23 नवंबर को काउंटिंग होगी।

झारखण्ड में दो चरण में चुनाव होंगे

पहले चरण की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी होगी। इसमें नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर को है। स्क्रूटनी के लिए 28 और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर को है। पहले चरण के लिए मतदान की तिथि 13 नवंबर 2024 है। दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी। इसमें नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर को है। स्क्रूटनी के लिए 30 और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 01 नवंबर को है। दूसरे चरण के लिए मतदान की तिथि 20 नवंबर 2024 है। मतगणना की तारीख 23 नवंबर है।

झारखण्ड में पहले चरण में इन सीटों पर वोटिंग होगी

सीट- कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी,राँची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर

झारखण्ड में दूसरे चरण में इन सीटों पर वोटिंग होगी

राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी।

झारखण्ड में 81 सीट

अनारक्षित- 44

एसटी- 28

एससी- 09

5 जनवरी 2025 को झारखण्ड विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

कुल मतदाता – 2.06 करोड़ (15 अक्टूबर 2024)

महिला- 1.29 करोड़

पुरुष- 1.31 करोड़

नये मतदाता (18-19 वर्ष)- 11.84 लाख से कम

युवा वोटर्स (20-29 वर्ष)- 66.84 लाख से कम

दिव्यांग- 3.67 लाख

85 वर्ष से अधिक वोटर्स- 1.14 लाख

100 वर्ष से अधिक उम्र वाले वोटर- 1706

थर्ड जेंडर- 448

मतदान केंद्र– 29,562

कुल क्षेत्र- 20,281

शहरी क्षेत्र- 5,042

ग्रामीण- 24,520

एक बूथ पर एवरेज वोटर्स की संख्या- 881

दिव्यांग- 48

महिला- 1,271

यूथ- 139

बता दें कि झारखण्ड में कुल 81सीट हैं।फिलहाल राज्य में इंडिया गठबंधन की सरकार है। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद जो दलगत स्थिति है वो इस प्रकार है। जेएमएम के पास 26 सीट है, कांग्रेस के पास 17 सीट, राजद के पास 1 सीट है।वहीं बीजेपी के पास 25 सीट, आजसू के पास 3 सीट, माले के पास 1 सीट है,वहीं एक सीट निर्दलीय के पास है।