सरायकेला:पहले पत्नी की बेरहमी से हत्या की फिर खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या,जांच में जुटी है पुलिस..

सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला जिला के कपाली ओपी अंतर्गत ताज नगर साहिन कॉलोनी के रहने वाले मो.हुसैन मोबिन (25) ने चापड़ से अपनी पत्नी दिलकश नगमा (19) की हत्या कर खुद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।कपाली पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दी है।दिलकश के चेहरा, गर्दन और सिर पर चापड़ से हमला किया गया है इसके अलावे भी कई जगहों पर हल्के चोट के निशान पाया गया है।फॉरेंसिक टीम ने मौके से चापड़, खून का सैंपल समेत कई अन्य सामानों को जब्त किया है। घटना रविवार देर रात की है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की दोपहर से ही माे. हुसैन और दिलकश के बीच विवाद चल रहा था।उसके बाद परिवार के लोगों ने मामले को शांत कराया।फिर रात को सभी खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में सोने के लिए चले गये। सोमवार की सुबह जब काफी देर तक दोनों कमरा से बाहर नहीं निकले तो हुसैन के परिवार के लोगों ने उन लोगों को उठाने के लिए दरवाजा खटखटया। दरवाजा तोड़ने के बाद परिजनों ने देखा कि दिलकश का शव खून से सना हुआ कमरे में पड़ा हुआ है और पति फंदे से लटका हुआ है।दोनों के शव को देख कर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद कपाली थाना की पुलिस फौरन दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

वहीं दूसरी ओर दिलकश के मायके पक्ष के लोग भी काफी संख्या में पहुंच कर हंगामा करना शुरू किया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के साथ मारपीट करने का प्रयास भी किया। मायके पक्ष के लोगों ने मो. हुसैन के परिवार पर बेटी-दामाद की हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि हुसैन के माता-पिता और परिवार के अन्य लोगों ने उनके दामाद और बेटी की हत्या कर दी है।उसके बाद दामाद के शव को फंदे से लटका दिया है।इसी बात को लेकर मायके पक्ष से आये दर्जनों ने लोगों ने घटना स्थल पर जम कर हंगामा मचाया।लेकिन पुलिस ने ससुराल पक्ष के सभी लोगों को सुरक्षित करते हुए एक कमरे में बंद किया।उसके बाद पुलिस ने मामला को शांत कराया।

मिली जानकारी के अनुसार मो. हुसैन और दिलकश की शादी सात माह पूर्व हुई थी।दिलकस का मायके कपाली टीओपी के पास है।शादी के एक माह के बाद ही हुसैन का दिलकश से विवाद शुरू हो गया था।पुलिस ने बताया कि हुसैन अपनी पत्नी पर शक करता था कि वह किसी और से बात करती है।इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया था।विवाद इतना बढ़ गया था कि हुसैन उसकी पिटाई भी करता था। इस दौरान दिलकश ने सरायकेला महिला थाना में भी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।जिसके बाद 15 दिन पूर्व ही दोनों पक्ष की महिला थाना में समझौता हुआ था। समझौता के दौरान यह भी तय हुआ था कि पति- पत्नी किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं करेंगे।उसके बाद करीब छह दिन पूर्व ही दिलकश मायके से अपने ससुराल आयी थी। ससुराल आने के बाद घटना के एक दिन पूर्व भी दोनों का झगड़ा हुआ था।

परिवार के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दिलकश चार माह की गर्भवती भी थी। उसका इलाज भी चल रहा था। लेकिन गर्भवती होने की बात की पुष्टी अभी पक्की नहीं है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। पोस्टमार्टम के सभी बिंदूओं के बारे में पक्की जानकारी मिली पायेगी। हत्या कैसे हुई और कहां कहां चोट के निशान है उसकी जानकारी भी मिलेगी।

इधर थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर पति ने चापड़ से हमला कर अपनी पति की हत्या कर दिया है। हत्या के बाद पति ने भी कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।इस कांड में लड़की के मायके पक्ष के लोगों ने लड़के के परिवार वालों पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।मामला को शांत करा दिया गया है।