हनीट्रैप मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार,वसूले गए 50 लाख रुपये में से करीब 32 लाख बरामद,अबतक 6 गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

राँची।मुंबई के कारोबारी मेहुल शाह के अपहरण और 50 लाख कि फिरौती मामले में राँची पुलिस को सफलता मिल गई है। इस मामले में राँची पुलिस ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में श्वेतापति, बिलास मोहन, तौकिर शेख, सिद्धार्थ जैफ, बाबू पिल्ले उर्फ डब्लू और अभिषेक सिंह शामिल है। रविवार को सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने बताया कि इस घटना के मास्टर माइंड श्वेतापति और उसका पति सिद्धार्थ जैफ जो पति पत्नी है। पति पत्नी ने मिलकर रची थी साजिश, कारोबारी का न्यूड वीडियो बना फिर पहले मुंबई से राँची बुलाया और फिर उसका अपहरण कर 50 लाख वसूले। इन दोनों ने बाबू पिल्ले और अभिषेक सिंह के साथ मिलकर मेहुल शाह को फंसाने की साजिश रची। इसके लिए पहले मेहुल शाह के साथ श्वेता पति ने अपनी अश्लील तस्वीर का वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद ही मेहुल शाह को राँची बुलाकर उससे उससे पैसे वसूलने की योजना बनी।

सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने बताया कि इनके पास से मेहुल शाह के परिजनों से फिरौती के रूप में लिए गए 50 लाख रुपए में 31.79 लाख रुपए बरामद कर लिए गए है। इसमें से 24.47 लाख रुपए श्वेतापति और उसके एक सहयोगी के पास से और 7.32 लाख रुपए डब्लू और अभिषेक सिंह के साथ बरामद किए गए। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया। सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस मामले में मेहुल शाह ने एयरपोर्ट थाना में अपहरण और फिरौती की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

श्वेतापति ने अपने पति के साथ मिलकर रची थी साजिश

श्वेतापति जमशेदपुर की रहने वाली है जबकि सिद्धार्थ जैफ जयपुर राजस्थान का। दोनों ने प्रेम विवाह किया है। श्वेता पति और उसके पति सिद्धार्थ ने मिलकर बाबू पिल्ले और अभिषेक सिंह के साथ मेहुल शाह को फंसाने की साजिश रची। इसके लिए पहले मेहुल शाह के साथ श्वेता पति ने अपनी अश्लील तस्वीर का वीडियो बनाया। मेहुल को थोड़ा भी पता नहीं था कि उसे श्वेता पति उसी वीडियो को लेकर ब्लैकमेल करने वाली है। वीडियो की वजह से ही मेहुल श्वेता के कहने पर तुरंत राँची आ गया। इसके बाद श्वेतापति ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मेहुल शाह का अपहरण किया। उसे जमशेदपुर के गोइलकेरा ले गए। फिर उसे छोड़ने के लिए 50 लाख रुपए की मांग की गई। जब मेहुल ने पैसे मुंबई से मंगा कर उन्हें दे दिया तो श्वेता पति ने उसे छोड़ िदया।