Ranchi:हाट बाजार से वसूली के वर्चस्व या पुरानी दुश्मनी में चली वेद प्रकाश पर गोली,जांच में जुटी है पुलिस,तीन हिरासत में….

 

राँची।राजधानी राँची के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम धुर्वा बस स्टैंड के पास हुई गोलीबारी में घायल पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह की पत्नी शीला सिंह ने विधानसभा थाना में मामला दर्ज कराई है।दर्ज कराए गए मामले में कहा गया है कि अपराधियों के द्वारा हत्या के इरादे से मेरे पति को गोली मार दी गई। वेद प्रकाश की पत्नी ने कहा कि इस कांड में धुर्वा सेक्टर 1 निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ विकास और उसका भाई गुड्डू सिंह के हाथ होने का उम्मीद है।कुछ महीने पहले एचईसी परिसर स्थित शालीमार बाजार में वह मासूल वसूली का काम करता था,और व्यापारियों से नाजायज वसूली करता था।व्यापारियों के आग्रह पर मेरे पति द्वारा राघवेंद्र सिंह का नाजायज वसूली अन्य जनप्रतिनिधियों और समाजसेवी के सहयोग से बंद कर दिया।यहां तक की ठेकेदार की मनमानी रवैया को देखते हुए एचईसी प्रबंधन द्वारा ठेका को रद्द करा दिया गया।इसी वजह से मेरे पति पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।पुलिस ने राघवेन्द्र सिंह उर्फ विकास सिंह और गुडू सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।।इधर गोली लगने के बाद वेद प्रकाश की स्थिति गंभीर बनी हुई है।पारस अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी हुई है।वहीं दूसरी तरफ घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का अबतक कोई पता नहीं चला है।

दूसरी ओर पुलिस ने अपराधी धीरज मिश्रा के चाचा को भी हिरासत में लिया गया है।पुलिस को जानकारी मिली है कि वेद सिंह और धीरज मिश्रा में कई महीनों पहले विवाद हुई थी।जिसमें धीरज ने वेद सिंह को धमकी दी थी।धीरज के चाचा ने कुछ दिनों पहले ऐसी घटना की आशंका जताते हुए वेद सिंह को बताया था।पुलिस धीरज मिश्रा के चाचा से पूछताछ कर रही है।पुलिस की जांच कई एंगल से चल रही है।फिलहाल पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

वेद सिंह पर अपराधियों ने उस वक्त हमला किया जब वे रविवार की शाम धुर्वा बस स्टैंड के पास स्थित एक चाय दुकान में बैठे हुए थे।इसी दौरान हाथ में देशी कट्टा लिए एक अपराधी पैदल ही वेद सिंह के पीछे पहुंचा और गोली मारकर फरार हो गया।सीसीटीवी फुटेज में दो अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुँचा और जो एक अपराधी हेलमेट लगाए हुए था,बाइक से उतरकर वेद सिंह के पीछे गया और गोली चलाकर बाइक से स्टेडियम की ओर भाग निकला।गोलीबारी के समय चाय दुकान में भगदड़ मच गई।चूंकि अंधेरा होने के कारण और हेलमेट पहनकर आए अपराधियों की पहचान नहीं हो पाया है।

वेद प्रकाश सिंह धुर्वा के जानेमाने व्यक्ति है,वह हर रोज शाम में समय मे बस स्टैंड स्थित चाय दुकान पर आकर बैठा करते थे। वेद सिंह पर हमला करने के लिए अपराधियो ने रेकी की थी।अपराधी जानते थे की वेद सिंह हर दिन चाय दुकान पर आते है।इसीलिए वही पर उनपर हमला किया गया।वहीं पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर गोली चलने के बाद सैकड़ो की संख्या में लोग पारस हॉस्पिटल पहुंच गए। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है।