लोहरदगा:दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश नाकाम, कर्मचारियों की बहादुरी से भागे हथियारबंद बदमाश

लोहार्डगा: जिले के पतराटोली स्थित एक पेट्रोल पंप पर हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों की बहादुरी और लोगों की सतर्कता के चलते उनका मंसूबा सफल नहीं हो सका.पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम बदमाश हथियार के बल पर कर्मचारियों को धमकाकर कैश लूटना चाहते थे। हालांकि कर्मचारियों ने घबराने के बजाय साहस का परिचय देते हुए उनका विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया।आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे।भीड़ बढ़ती देख बदमाश बिना बड़ी रकम लूटे ही मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और संचालक में भय का माहौल है।स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पेट्रोल पंपों पर नियमित गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है।
इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। साथ ही आसपास के इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

