गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा राणा राहुल सिंह ने राँची पुलिस को उग्रवादी द्वारा रंगदारी मांगने का झांसा देकर सरकारी बॉडीगार्ड ले रखा था..राणा की तलाश में पुलिस कई जगहों पर छापेमारी..
राँची।झारखण्ड का भगौड़ा अपराधी प्रिंस खान इन दिनों पाकिस्तान में जाकर छुपा है।प्रिंस खान के लिए शूटर उपलब्ध कराने वाला राणा राहुल सिंह ने राँची पुलिस को झांसे में लेकर सरकारी बाॅडीगार्ड ले रखा था। राँची पुलिस का सरकारी बाॅडीगार्ड लेकर राणा राहुल सिंह कुख्यात प्रिंस खान के लिए शूटर उपलब्ध कराता रहा लेकिन किसी भी अधिकारी काे भनक नहीं लगी। चौंकाने वाली बात यह है कि उसने पुलिस से तीन अलग-अलग समय में बॉडीगार्ड ले लिया।लेकिन उसकी संदिग्ध गतिविधियों की भनक किसी अधिकारी को नहीं लगी।लालपुर थानेदार काे भी उसके गतिविधि की जानकारी नहीं मिली।
बीते दिनों धनबाद में पकड़े गए प्रिंस खान के शूटर से जब पूछताछ हुई ताे लालपुर के राणा राहुल सिंह और नामकुम निवासी काैशल पांडे के गतिविधि की जानकारी पुलिस काे मिली। इसके बाद जांच में पता चला कि एक वरीय अधिकारी के आदेश पर 27 अक्टूबर 2023 काे पहली बार राहुल राणा सिंह काे बाॅडीगार्ड उपलब्ध कराया गया था। कुछ दिनाें बाद बाॅडीगार्ड वापस बुलाया ताे राणा राहुल सिंह एक डीआईजी रैंक के अधिकारी से संपर्क बनाकर अन्य वरीय अधिकारियाें पर प्रेशर डलवाया। इसके बाद दाेबारा उसे राँची जिला बल के एक जवान को बाॅडीगार्ड के रूप में उपलब्ध कराया गया। कुछ महीने बाद ही दूसरे बाॅडीगार्ड काेे भी वापस पुलिस लाईन बुला लिया गया। वरीय अधिकारियाें से संपर्क बनाकर राणा राहुल सिंह ने जुलाई 2025 में राणा राँची जिला बल के तीसरे जवान को बॉडीगार्ड के रूप में ले लिया। नगर निगम चुनाव से पहले फरवरी 2026 में इस बॉडीगार्ड को भी पुलिस लाईन वापस बुला लिया गया था। फिलहाल राणा राहुल सिंह फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
कैसे पुलिस को लिया झांसे में ?उग्रवादी से खूद काे बताता था खतरा,धमकी मिलने की बात कह दर्ज कराया था प्राथमिकी
राणा राहुल सिंह लालपुर में रहकर सुअर का काराेबार करता था। वह इस काराेबार के साथ 4 साल पहले ही कुख्यात प्रिंस खान से जुड़कर रंगदारी वसूलने का काम करने लगा था। खूद काे सफेदपाेश बताते हुए राणा उग्रवादियाें से खतरा बताकर बाॅडीगार्ड मांगा था जिसे वरीय अधिकारियों ने भी सहीं मान लिया था। राणा पुलिस के समक्ष धमकी भरा मैसेज मिलने की बात कहते हुए साक्ष्य भी दिखाकर लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था। वहीं प्रिंस खान का गुर्गा कुबेर पकड़े जाने के बाद पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि रंगदारी का पैसा नहीं मिलने पर राँची में प्रिंस के लिए शूटर उपलब्ध कराने का काम राहुल राणा सिंह ही कराता था।
राणा का बाॅडीगार्ड लेकर घुमता था काैशल, साेशल मीडिया में पाेस्ट करता था फाेटाे-वीडियाे
राणा राहुल सिंह के बाॅडीगार्ड का इस्तेमाल प्रिंस खान का सागिर्द काैशल पांडे भी करता था। काैशल पांडे अक्सर नामकुम इलाके में राणा राहुल सिंह के बाॅडीगार्ड काे लेकर घुमता था और फाेटाे-वीडियाे साेशल मीडिया में पाेस्ट करता था। विभिन्न जगहाें पर आयाेजित हाेने वाले पार्टी में अक्सर काैशल पांडे ही राणा राहुल सिंह का बाॅडीगार्ड लेकर घुमता था।हलांकि पुलिस ने कौशल पांडेय को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।
2 साल पहले प्रिंस खान से मिलने दुबई गया था राणा, काैशल के साथ किया था बर्थडे पार्टी
सितंबर 2023 में राणा राहुल सिंह अपने दाेस्ताें के साथ प्रिंस खान से मिलने के लिए दुबई गया था। वहां रंगदारी मांगने और शूटर उपलब्ध कराने समेत अन्य मुद्दा पर बातचीत के बाद राणा अपने दाेस्त काैशल समेत अन्य लाेगाें के साथ बर्थडे पार्टी किया था। इसके बाद सभी वापस राँची लाैट गया था और लगातार काराेबारी से रंगदारी वसूलने का काम कर रहा था।
इसे भी पढ़ें:
https://jharkhand-news.com/confession-of-20-year-old-notorious-criminal-kuber-extortion-network-spread-across-jharkhand-exposed-gang-warfare-linked-to-facebook-runs-on-telegram/

