बोकारो के ईएसएच इस्पात फैक्ट्री के मालिक से अपराधियों ने रंगदारी मांगी,जांच में जुटी है पुलिस..
बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ईएसएच इस्पात प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री के मालिक को व्हाट्सएप मैसेज कर रंगदारी की मांग की गयी है।फैक्ट्री मालिक लोहांचल निवासी संजय राय की शिकायत पर बालीडीह पुलिस ने बुधवार को जिस मोबाइल से मैसेज भेजा है मोबाइल नम्बर के धारक को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर टेक्निकल सेल की मदद से अनुसंधान शुरू किया है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 15 मार्च दोपहर उन्हें उक्त मोबाइल नंबर से धमकी भरा मैसेज आया।जिसके अनुसार रंगदारी की मांग की गयी। रंगदारी ना देने पर कहा गया कि सूचक व उनके परिवार पर नजर रखी जा रही है। इस धमकी के बाद से फैक्ट्री मालिक व परिवार के लोग सुरक्षा को लेकर दहशत में है।
बता दें कुछ दिन बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माणाधीन बीएमडब्लू प्रोजेक्ट के काम में लगे लोगों से रंगदारी की मांग की गयी थी।इसके बाद एक स्क्रैप सह लीकर व्यवसाई से रंगदारी ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। दोनों ही संगीन मामले में बालीडीह ओपी व बीएस सिटी पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।बालीडीह में फैक्टी मालिक से रंगदारी का एक नया मामला पुलिस के लिए चुनौती बनकर खड़ी हो गयी।

