हजारीबाग:अनियंत्रित ट्रेलर ने बस और टेंपो को मारी टक्कर, दुकानदार समेत 2 की मौत, दर्जनों घायल
हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र स्थित चरही घाटो चौक में शनिवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च की सुबह लगभग 9:15 बजे एक ट्रेलर (आरजे 52 जीए 2501) का ब्रेक अचानक फेल हो गया।ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ट्रेलर ने आगे चल रही एक टेंपो और सागर बस (जेएच 02 बीटी 5683) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे फल बेच रहे दुकानदार निमाडीह निवासी उदय सिंह (उम्र- 45 वर्ष), की मौत हो गयी। दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गयी, जबकि करीब 10 से 12 लोग घायल हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया हादसे के कारण चरही नेशनल हाइवे पर लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी। पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया।

