Ranchi:मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 3.67 लाख की साइबर ठगी

 

राँची।मोबाइल गुम होने के बाद एक बुजुर्ग के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 3.67 लाख रुपए से अधिक की अवैध निकासी कर ली। मामले में पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना राँची में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सूर्यानगर, कमड़े निवासी 74 वर्षीय महेन्द्र प्रसाद जयसवाल ने बताया कि 27 फरवरी को पिस्का मोड़ स्थित लाह कोठी से अपर बाजार गांधी चौक जाने के दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया था। उन्होंने कई जगह खोजबीन की, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कंपनी के कार्यालय जाकर अपना सिम बंद करा दिया था। पीड़ित ने बताया कि 5 मार्च को होली के बाद जब वह बैंक से पैसे निकालने के लिए पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 3,67,563 रुपए की अवैध निकासी हो चुकी है।

error: Content is protected !!