प्रेमिका ने भाई-बहन संग मिल कर प्रेमी का किया मर्डर,पहले पिलाया शराब फिर रेता गला,शव बाइक में बांधकर कुएं में डाल दिया…

 

राँची।राँची पुलिस ने रश्मि कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर विजय दास की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। सुपरवाइजर विजय और रौशनी देवी के बीच प्रेम प्रसंग था। शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने अपनी बहन व भाई के साथ मिलकर प्रेमी विजय की गला रेतकर हत्या कर दी थी। फिर शव को बाइक में बांधकर एक कुएं में डाल दिया।दलादली पुलिस ने आरोपी प्रेमिका रौशनी देवी, उसकी बहन सीमा देवी और भाई भूपेश बैठा को गिरफ्तार कर लिया। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने बेड़ो थाना क्षेत्र के टेंगरिया स्थित कुएं से शव बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के घर से घटना में इस्तेमाल चाकू जब्त किया है। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। सरायकेला निवासी अजय दास ने दलादली ओपी में तीन मार्च को केस दर्ज कराया था।

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने सोमवार को बताया कि रौशनी देवी ने बताया कि मृतक के साथ काफी दिनों से उसका प्रेम-प्रसंग था।मृतक विजय ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। शादी का दबाव देने पर उसने इंकार कर दिया। इसके बाद वह अपनी बहन सीमा और भाई भूपेश के साथ विजय की हत्या की साजिश रची।

वह साजिश के तहत 24 फरवरी को विकास को बेड़ो के जरिया स्थित नवनिर्मित मकान में ले गई। वहां पर उसकी बहन व भाई भी मौजूद था। सभी ने मिलकर एक साथ शराब पी, जिससे विजय नशे की हालत में था। मौका पाकर रौशनी ने विजय का चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद उसके पेट में भी चाकू मारा, जिससे विजय की मौके पर ही मौत हो गयी।

error: Content is protected !!