कैरव गांधी अपहरण मामले में 6 अपराधी गिरफ्तार,(चार अपराधी घायल) तीन का हॉफ एनकाउंटर और एक छत से गिरा,दो अपराधी को मीडिया के सामने लाया…आधा दर्जन अपराधियों की तलाश जारी…

 

जमशेदपुर।झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम जिले के युवा उद्यमी कैरव अपहरण मामले में जमशेदपुर पुलिस परत दर परत मामले का खुलासा कर रही है। अब तक इस मामले में कुल 6 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि इस मामले में जमशेदपुर का भी लिंक सामने आया है,जिसके तहत दूसरे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।शहर के बिष्टुपुर सर्किट हॉउस एरिया में रहने वाले उद्यमी देवांग गांधी के बेटे, कैरव गांधी अपहरण मामले में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। 27 जनवरी की सुबह सुबह कैरव गांधी की घर वापसी के बाद पुलिस की कार्रवाई में बिहार के गयाजी, नालंदा और पटना से कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी के अपराधियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

मामले का पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी पीयूष पांडेय ने खुलासा करते हुए बताया पुलिस की दबिश पर अपहरणकर्ता कैरव को जीटी रोड पर आधी रात को छोड़कर फरार हो गए थे।इस मामले में अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए बिहार,पश्चिम बंगाल एवं छत्तीसगढ़ और अन्य जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान बिहार के गयाजी से दो, नालंदा से तीन और पटना से एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है,जिनसे पूछताछ के दौरान पता चला कि गुड्डू सिंह, इमरान आलम और रमीज राजा, कैरव गांधी को हथियार के दम पर अपनी गाड़ी में बैठा दिया था। 29 जनवरी की रात तीनों अपराधी को उक्त स्थान पर ले जाया गया, यहां से दो देसी कट्टे और चार राउंड जिंदा गोली बरामद की गई।इस दौरान तीनों अपराधी ने मिलकर अपनी सोची समझी साजिश के तहत एक जवान का आर्म्स छीनकर फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई में तीनों अपराधियों के पैर में गोली लगी, जिनका इलाज चल रहा है।

एसएसपी ने आगे बताया कि अपहरण के इस मामले में जमशेदपुर से भी तार जुड़े हुए हैं।जिसके तहत गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।गयाजी के एक पूर्व उग्रवाद प्रभावित सुदूर इलाके में कैरव को रखा गया था।इस कांड में अपहरण करने और उसे दूसरी गाड़ी में शिफ्ट करने समेत निर्धारित जगह पर पहुंचाने के लिए अलग अलग अपराधियों की टीम लगी थी।अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा,चार राउंड 315 जिंदा गोली,घटना में इस्तेमाल वाहन जिसका नंबर प्लेट बदला हुआ था,कई मोबाइल बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों में गुड्डू सिंह, नालंदा, बिहार,मो इमरान, नालंदा, बिहार,रमीज़ राजा, नालंदा, बिहार,उपेंद्र सिंह, गया, बिहार,अर्जुन सिंह, गया, बिहार,मोहन कुमार, पटना, बिहार शामिल है।पुलिस ने बताया कि इन लोगों को पकड़ने के दौरान गयाजी निवासी अर्जुन सिंह उर्फ आर्यन छत से गिरने से घायल हो गया था।इसके बाद तीन लोगों को जमशेदपुर लाया गया, जिनको लेकर पुलिस की टीम सीएच एरिया साई मंदिर के पास के झाड़ियों में बीती रात लेकर गयी, जहां अपराधियों ने पुलिस के ही हाथों से कार्बाइन छिनकर उन पर फायरिंग की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलायी जिससे तीनों घायल हो गये। पुलिस को अभी इस गिरोह के 6 लोगों की और तलाश है।वहीं, जमशेदपुर में इन अपराधियों को कैरव गांधी की सारी जानकारी देने वाले दो लोगों की तलाश भी की जा रही है। जमशेदपुर पुलिस जल्द ही उन तक पहुंच जायेगी।

error: Content is protected !!