पलामू:जमीन मामले में पैसे मांगने का आरोप में पिपराटांड़ थाना प्रभारी को एसपी ने किया सस्पेंड..

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना प्रभारी सुबोध कुमार को एसपी ने निलंबित कर दिया गया है।सब इंस्पेक्टर पर जमीन के एक मामले में पैसा मांगने का आरोप है।किशनपुर ओपी प्रभारी नीलेश कुमार को पिपराटांड़ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।जबकि सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह को किशुनपुर ओपी का प्रभारी बनाया गया है।

पिपराटांड़ के थाना प्रभारी सुबोध कुमार पर आरोप है कि जमीन के एक मामले में उन्होंने दलाल के माध्यम से 20 हजार रुपए की डिमांड की थी इस पूरे मामले में जोनल आईजी से शिकायत भी की गई थी।जिसके तहत कार्रवाई करते हुए एसपी रीष्मा रमेशन ने पिपराटांड़ थाना प्रभारी सुबोध कुमार को निलंबित कर दिया है। एसपी रीष्मा रमेशन ने निलंबन की कार्रवाई की पुष्टि की है।

दरअसल, इससे पहले भी पीपराटांड़ के थाना प्रभारी को अफीम के मामले में भूमिका संदिग्ध मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के बाद टाउन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की पिपराटांड़ थाना प्रभारी के पद पर तैनाती की गई थी।

सुबोध कुमार 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। नए थाना प्रभारी निलेश कुमार भी 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। पिपराटांड़ का इलाका चतरा से सटा हुआ है और यह इलाका नक्सली गतिविधि एवं अफीम की खेती के लिए चर्चित रहा है।पिपराटांड़ से कई नक्सल अभियान भी चलाए गए हैं।

error: Content is protected !!