अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार,दो युवक की मौत..
गोड्डा।झारखण्ड के गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक अज्ञात वाहन की चपेट में मोटरसाइकिल आ गई, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गई है।जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।यह घटना धोरीचक मोड़ के पास हुई है।मृतकों की पहचान 25 वर्षीय पिन्टु मंडल और अमित कुमार के रूप में हुई है. पिन्टु मंडल बिहार के भागलपुर जिला निवासी थे।हादसे में घायल हुए संदीप कुमार मंडल भी उसी गांव के रहने वाले हैं।हादसे में पिंटू कुमार की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि अमित कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत बलबड्डा थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा पहुंचाया गया। जहां डॉ. विवेक कुमार की देखरेख में प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया।
बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह सड़क दुर्घटना हुई है।इसमें एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मृत्यु हुई।थाना प्रभारी ने कहा कि घटना के बाद वाहन का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया गया है।इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

