कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, दमकलगाड़ी देरी से पहुंचने पर लोगों में नाराजगी
हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा रोड पर स्थित एक कबाड़ दुकान में सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान धधकने लगी और उठती लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। आसपास के लोगों ने जब धुआं देखा, तो तुरंत मौ जब धुआं देखा, तो तुरंत मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

दुकानदार धीरज ने बताया कि उनकी दुकान के पास प्लास्टिक का एक बड़ा ढेर जल रहा था। उस ढेर से उठी चिनगारी तेज हवा के कारण सीधे उनकी दुकान में जा गिरी। थोड़े ही समय में आग ने पूरे कबाड़ और दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। धीरज का कहना है कि आग इतनी तेजी से फैली कि उसे संभालने का कोई मौका ही नहीं मिला।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग सक्रिय हो गए। पानी से भरी बाल्टियां, ड्रम और पाइप लेकर लोगों ने आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं। उनकी सामूहिक कोशिशों से आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोका गया।
आग की वजह से धीरज की दुकान के भीतर रखा सारा कबाड़, पुराने मशीन पार्ट्स, इलेक्ट्रिक उपकरण और कई मूल्यवान आइटम जलकर राख हो गए। धीरज के अनुसार, नुकसान लाखों रुपए में है। इसी दुकान पर ही उनके परिवार की आजीविका निर्भर है।
घटना की सूचना पर चौपारण थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह बुझाया और क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के पीछे की सटीक वजह की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में प्लास्टिक जलाने से उठी चिनगारी को आग फैलने की मुख्य वजह माना गया है।
पुलिस अब पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग पर काबू में करने के लिए राहत दल के देर से पहुंचने से नुकसान अधिक हुआ। दुकान मालिक सहित कई लोगों ने दमकल विभाग की देरी को लेकर नाराजगी व्यक्त की

