महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था,इसलिए नाबालिग साले की हत्या कर दी, छठ घाट से किया था अपहरण,बहनोई और चचेरा भाई गिरफ्तार…

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोची स्थित छठ घाट से 14 वर्षीय नाबालिग लड़के के अपहरण और हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है नाबालिग की हत्या उसके चचेरे बहनोई और चचेरे भाई ने मिलकर की थी। अपहृत पंकज कुमार यादव ने अपने चचेरे बहनोई को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जबकि उसके चचेरे भाई के साथ उसका जमीन विवाद चल रहा था।

चचेरे बहनोई अमित यादव को डर था कि पंकज यादव पूरे गांव और ससुराल वालों को इस मामले के बारे में बता देगा, जबकि चचेरा भाई संदीप यादव जमीन विवाद का बदला लेना चाहता था। इसके बाद अमित यादव ने नाबालिग पंकज यादव की हत्या की योजना बनाई।वहीं संदीप यादव के साथ मिलकर छठ घाट से अपहरण की योजना भी बनाई।

अपहरण के बाद दोनों ने पंकज यादव की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।तकनीकी जांच और कई अन्य बिंदुओं पर पूछताछ के बाद पुलिस ने पलामू के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के तितलंगी निवासी अमित यादव और संदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया।दोनों की निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि अमित यादव का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था और पंकज यादव ने उसे देख लिया था।उसका चचेरा भाई संदीप यादव जमीन विवाद का बदला लेना चाहता था। दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

एसपी ने बताया कि पंकज यादव की गला घोंटकर हत्या की गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक और चार मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।मामले की जांच सतबरवा थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक ददन राम गोंड, सहायक उपनिरीक्षक सुबोध कुमार और सुधीर कुमार कर रहे थे

error: Content is protected !!