रामगढ़:महिला के साथ दुष्कर्म के बाद ट्रक चालक ने की थी हत्या, राँची के खलारी से पकड़ा गया आरोपी
रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म और बाद में उसकी हत्या के आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी चालक को राँची जिले के खलारी से गिरफ्तार किया है।दरसअल भदानीनगर ओपी क्षेत्र में आरोपी ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर फरार हो गया था।जिसके बाद रामगढ़ पुलिस की कई टीमों ने अलग अलग छापेमारी कर आरोपी को खलारी से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने कपड़े, चप्पल, मोबाइल और ट्रक को जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर ने महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।उस समय तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी।लेकिन कुछ घंटे के बाद ही महिला की पहचान हो गई।
इधर महिला की हत्या की खबर सुनकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।कई घंटों तक रामगढ़-पतरातू मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बिहार और झारखण्ड में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की।
एसपी द्वारा गठित स्पेशल पुलिस टीम ने रामगढ़ जिला के भदानीनगर, बासल, पतरातू, बरकाकाना, भुरकुंडा, रामगढ़, कुजू, मांडू, गोला, राँची जिले के ओरमांझी, पिठोरिया, खलारी,राँची, हजारीबाग जिला के हजारीबाग, गिद्दी, उरीमारी, चरही, चौपारण, बरही एवं बिहार राज्य के गया जिले डोभी, गया, शेरघाटी, नवादा आदि स्थलों के अतिरिक्त कई अन्य जगहों पर साक्ष्य एकत्रित करने, ट्रक के पहचान एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए करीब 200-250 सीसीटीवी फुटेज की जांच की। तकनीकी सहायता लेकर पहले ट्रक का पता लगाया और फिर ड्राइवर सुविंद्र यादव को गिरफ्तार किया आरोपी ग्राम बिहार के गया जिले का रहने वाला है।
एसपी ने बताया कि आरोपी ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया है।घटना के बाद महिला का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें महिला के साथ दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी, जिसके बाद 15 टीमों को झारखण्ड और बिहार के अलग-अलग जिलों में भेजा गया। करीब 50 संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के बाद, ट्रक चालक सुविंद्र यादव को राँची के खलारी से गिरफ्तार किया गया है।

