राँची में एक और सामूहिक दुष्कर्म की घटना,पांच लोगों ने नाबालिग के साथ किया गलत काम…सभी आरोपियों की हुई पहचान, छापेमारी जारी
राँची। राजधानी राँची के रातू थाना क्षेत्र में फिर एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है। नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है।लड़की की मेडिकल जांच करा ली गई है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है।सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।घटना रविवार रात का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक लड़की कहीं से रात के वक्त घर लौट रही थी,इसी दौरान बदमाशों ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर ली गई है।आरोपियों की पहचान हो चुकी है।इस घटना में कुल पांच लोग शामिल थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।वहीं इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
बता दें कि पिछले दिनों तमाड़ इलाके में भी इसी तरह की घटना घटी थी।जिसमें एक युवती को उसके ही मौसेरे भाई ने मेला देखने के बहाने बुलाया था। जिसके बाद अन्य युवकों ने उसका अपहरण कर लड़की के साथ चार जगहों पर सात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को शिकंजे में लिया, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं।वहीं चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
