पलामू:बैंक में सेंधमारी की कोशिश, सिक्योरिटी सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू में जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के बैरिया चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सेंधमारी हुई है। हालांकि अपराधियों को सफलता नहीं मिली है।बैंक से अपराधी कैश या किसी तरह का सामान ले जाने में विफल रहे।वहीं पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।जिसमें एक मात्र अपराधी नजर आ रहा है, जो मास्क पहने हुए है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक के बैरिया चौक स्थित शाखा के पिछले हिस्से से सेंधमारी हुई है। सेंधमारी कर अपराधी बैंक के अंदर दाखिल हुए थे।इस दौरान अपराधियों ने बैंक के सिक्योरिटी सिस्टम को सबसे पहले नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इस क्रम में बैरिया चौक शाखा से जुड़ी हुई एटीएम का लिंक कट गया।लिंक टूटने के बाद पूरे मामले की जानकारी बैंक के अधिकारियों को मिली और बैंक अधिकारियों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। अपराधी बैंक के सिक्योरिटी सिस्टम को तोड़ नहीं पाए और उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।

इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।पुलिस की जांच में पता चला है कि अपराधियों ने सेंधमारी और सिक्योरिटी सिस्टम को नुकसान पहुंचाने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया था।

इस संबंध में टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक के बैरिया चौक स्थित शाखा में सेंधमारी की कोशिश हुई है।पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।वहीं भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक विवेकानंद ने बताया कि एटीएम का लिंक टूट गया था। जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी।

error: Content is protected !!