खूँटी पुलिस ने मारुति वैन से 242 किलोग्राम डोडा किया जब्त,तस्कर वाहन छोड़कर भागा…
खूंटी।अवैध अफीम और तस्करी के खिलाफ खूंटी पुलिस की कार्रवाई जारी है।अफीम एवं डोडा तस्करी की सूचना पर खूंटी पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 242 किलो अवैध डोडा पाउडर बरामद किया है जब्त डोडा का बाजार मूल्य लगभग 36 लाख 30 हजार रुपये बताया जा रहा है पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान तस्कर भागने में कामयाब रहे।डीएसपी वरुण रजक ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि सायको थाना क्षेत्र के मारंगहदा मोड़ के समीप एक मारूति वैन (BR-01AH-2122) से डोडा की तस्करी की सूचना एसपी मनीष टोप्पो को मिली थी। सूचना पर डीएसपी वरुण रजक और सायको थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडे ने मारंगहदा मोड़ के समीप वाहन जांच लगाई।
इस जांच के दौरान के मारुति वैन भी वहां पहुंची लेकिन मारुती में सवार लोगों ने पुलिस को देख लिया और मोड़ से पहले गाड़ी को छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।मौके से वाहन से 12 बोरे में भरा 242 किलो डोडा का पाउडर जब्त किया गया। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 36 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि जब्त डोडा, गाड़ी मालिक और अज्ञात तस्कर के खिलाफ सायको थाना में कांड संख्या 25/2025, एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 15(C)/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस तस्करी में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। छापामारी टीम में डीएसपी वरूण रजक, थाना प्रभारी प्रभात रंजन पाण्डेय, हवलदार प्रदीप संगा, सुभीत कुजूर, आरक्षी हेमंत कुमार व तालकेश्वर राम शामिल थे।

