Ranchi:नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास…ट्यूशन टीचर गिरफ्तार..
राँची।जिले के चान्हो थाना क्षेत्र की रहनेवाली नाबालिग से उसके ट्यूशन टीचर द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चान्हो पुलिस ने आरोपी शिक्षक समीर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता 10 अगस्त को घर पर अकेली थी और बाथरूम में कपड़ा साफ कर रही थी उसी समय समीर अंसारी घर में घुसा और उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर पीड़िता का भाई घर पहुंचा तो समीर वहां से फरार हो गया। उसके अगले दिन थाना पहुंचकर पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया।थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट लगाया गया है।

