नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म में 9 आईपीएस संभालेंगे विधि व्यवस्था

 

राँची/रामगढ़।दिशोम गुरु शिबू सोरेन का श्राद्धकर्म 15 औऱ 16 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़ में आयोजित होगा।इस दौरान पूरे झारखण्ड से हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे।ऐसे में श्राद्ध कार्यक्रम में विधि व्यवस्था संभालने के लिए नौ आईपीएस अधिकारियों को तैनात किया गया है। इससे संबंधित आदेश डीजीपी अनुराग गुप्ता ने जारी कर दिया है।जारी आदेश के मुताबिक, सभी आईपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति तीन दिनों (14 से 16 अगस्त) के लिए की गई है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।साथ ही बड़ी संख्या में नेमरा आने वाले लोगों के कारण सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।वहीं, राज्य पुलिस के 40 डीएसपी को भी 12 अगस्त को योगदान का निर्देश दिया गया है। सभी की तैनाती 17 अगस्त तक रहेगी।

प्रतिनियुक्त किए गए नौ आईपीएस अधिकारियों के नाम

प्रियदर्शी आलोक (रेल डीआईजी)

किशोर कौशल (जैप 7 कमांडेंट)

अंजनी अंजन (एसपी, जेपीए)

एचपी जनार्दनन (एसपी, स्पेशल ब्रांच)

आशुतोष शेखर (एसपी, पीटीसी)

एहतेशाम वकारिब (एसपी)

सौरभ (जैप 1 कमांडेंट)

अजय सिन्हा (एसपी, आईटीएस)

मनोज स्वर्गीयरी (एसपी)

 

वहीं,विधि व्यवस्था संभालने के लिए राँची के पूर्व डीसी और वर्तमान में खान निदेशक के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी राहुल सिन्हा को वरीय प्रभारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।उनके साथ राँची के एडीएम लॉ एन्ड ऑडर राजेश्वर नाथ अलोक, कांके सीओ अमित भगत, अरगोड़ा सीओ नितिन गुप्ता, बुढ़मू सीओ सचिदानंद कुमार वर्मा, खलारी सीओ प्रणव अंबष्ठ और राँची सदर के कार्यपालक दंडाधिकारी असीम कुमार बाड़ा की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।सभी अधिकारी श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था संभालेंगे ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

error: Content is protected !!