हजारीबाग:सीसीएल आउटसोर्सिंग कंपनी के वाहनों को जलाने वाले मास्टरमाइंड सहित 7 अपराधी गिरफ्तार

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में सीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी आरकेएस सीपीएल के वाहनों में आगजनी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।इनके पास से हथियार, गोली, चाकू, मोबाइल और नक्सली संगठन से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

एसपी ने बताया कि 24 अगस्त 2025 की रात करीब 8 से 10 अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल छिड़ककर कंपनी के 3 हाइवा और 3 पोकलेन समेत 6 वाहनों में आग लगाई थी।इस मामले में सीसीएल के सुरक्षा प्रभारी निलेश कुमार के आवेदन पर चरही थाना कांड संख्या 85/25 दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ (सदर एवं विष्णुगढ़) के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया था। 9 सितंबर 2025 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी तापिन नॉर्थ 44 नंबर जंगल में बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद एसआईटी ने छापेमारी कर 7 अपराधियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि उन्होंने ही 24 अगस्त को सीसीएल कंपनी के वाहनों में आग लगाई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इमदाद रजा ही इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड है। उसने सबसे पहले दो चचेरे भाइयों की मदद से रेकी की और फिर लेवी वसूलने के लिए घटना को अंजाम दिया। इमदाद रजा, कंपनी प्रबंधन पर लगातार लेवी के लिए दबाव बना रहा था, जो सीसीएल में वाहन चालक का काम करता था।

गिरफ्तार अपराधी:इमदाद रजा, ग्राम तापिन पारटांड, चरही,सचीन कुमार रविदास,ग्राम कांको, कोडरमा,अफसर वारिस, ग्राम पिपरा, चरही,छोटन कुमार रविदास, ग्राम चुटियारो,साहिल रजा, ग्राम कजरी, चरही,गणेश यादव ,ग्राम चंद्रघट्टी, कोडरमा,सुनिल कुमार दास, ग्राम कांको, कोडरमा शामिल है।

पुलिस ने अपराधियों के पास से 6 जिंदा गोली, 3 चाकू, 7 पर्चे (TPC संगठन का प्रचार सामग्री), बोलेरो नियो वाहन (जिससे 22 लेटरपैड बरामद) और 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

error: Content is protected !!