बिहार में नेपाल के रास्ते घुसे 3 पाकिस्तानी आतंकवादी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया हाई अलर्ट, इन जिलों में बढ़ी चौकसी

 

पटना। बिहार में नेपाल के रास्ते तीन आतंकवादियों के घुसने के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।पुलिस मुख्यालय की तरफ से चौकसी बरतने का आदेश जारी किया गया। बिहार में घुसे तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते हैं।बिहार में सभी सार्वजनिक जगहों या फिर भीड़भाड़ वाले जगहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। तीन आतंकियों के बिहार में घुसने की खबर से हड़कंप मच गया। खबर के मुताबिक, तीनों आतंकी में पहला हसनैन अली है, जो रावलपिंडी (पाकिस्तान) का निवासी है. दूसरा आदिल हुसैन, जो उमरकोट (पाकिस्तान) का निवासी है, जबकि तीसरा आतंकी मोहम्मद उस्मान है, जो बहावलपुर (पाकिस्तान) का निवासी बताया जा रहा है

इन जिलों में बढ़ी निगरानी:
दरअसल, बिहार की नेपाल से सटी सीमा बेहद संवेदनशील मानी जाती है।ऐसे में आतंकी गतिविधियों का इस्तेमाल कई बार किया गया। हालांकि, तीन आतंकियों की खबर मिलने के बाद बॉर्डर इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है।बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से हाई अलर्ट जारी किया गया और नेपाल की सीमा से सटे कुछ जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल में निगरानी बढ़ा दी गई है। एसएसबी के जवान पैनी नजर बनाए हुए हैं।

इसके अलावा सार्वजनिक जगहों जैसे कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, धर्मशाला और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है।एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही पुलिस मुख्यालय की तरफ से आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

error: Content is protected !!