Cyber Crime:ऑन लाइन जॉब के नाम पर 2.29 लाख और पानी का बिल जमा करने का मैसेज भेजकर खाते से निकाले 2.27 लाख

 

राँची।साइबर अपराधियों ने अॉन लाइन जॉब क नाम पर 2.29 लाख रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में किशोर गंज की रहने वाली सपना शर्मा ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उन्हें एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम दिती बताया। उसने कहा कि वह अमेजन की अधिकारी है। फिर अॉन लाइन जॉब के नाम पर उसने 2000 रुपए मांगा। उसके बाद सपना को फिर एक दूसरे नंबर से फोन आया। उसने अपने आप को अमेजन का एचआर है। कहा उसका नाम सृष्टि आचार्या है। सपना से विभिन्न शुल्क के नाम पर 2 लाख 29 हजार 302 रुपए ले लिए। बाद में पता चला कि अॉन लाइन जॉब के नाम पर उनके साथ ठगी हुई है।

पानी का बिल जमा करने के लिए भेजा मैसेज, खाते से निकाले 2.27 लाख

इधर,पानी की बिल जमा करने के नाम पर 2.27 लाख रुपए खाते से निकालने का मामला साइबर थाना में दर्ज हुआ है। प्राथमिकी राँची यूनिवर्सिटी के पास रहने वाले अशोक कुमार ने दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उन्हें 20 जुलाई को 10 बजे मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें राँची नगर निगम वाटर कनेक्शन से जुड़ा मैसेज था। फिर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह रांची नगर निगम से नितिन शर्मा बोल रहा हैं। उसने बिल जमा करने के लिए एक लिंक भेजा। जैसे ही उस लिंक पर अशोक कुमार गए उनके खाते से वाटर बिल भुगतान के नाम पर डेबिट व क्रेडिट कार्ड कुल 2.27 लाख रुपए निकल गए। इसके बाद उन्हें पता चला कि वे ठगी के शिकार हो गए है।

error: Content is protected !!