1.7 करोड़ व्यू वाला गाना ‘साड़ी नीला नीला’ के खोरठा सिंगर निकला महिला सिंगर का रेपिस्ट,पुलिस ने तीन आरोपियों के भेजा जेल

 

दुमका।शारदीय नवरात्र के दौरान 28 सितंबर को दुमका के हंसडीहा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित हुई। स्टेज प्रोग्राम देने के बहाने तीन युवकों ने देवघर की महिला कलाकार को दुमका के हंसडीहा लाया जहां सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

2 अक्टूबर को पीड़िता ने हंसडीहा थाना में 3 युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नामजद तीनों आरोपी पारस यादव, राजन राज और सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल भेजे गए आरोपियों में एक पारस यादव खोरठा गायक है।

हाल ही में पारस राज यादव के नाम से ‘साड़ी नीला नीला’ गाना गाकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। यूट्यूब पर अपलोड गाना को एक महीना में 17 मिलियन से अधिक लोग देख चुके है।अश्लील गाना गाने वाले पारस राज यादव ऐसा घृणित कार्य कर बैठेगा किसी को इसका आभास नहीं था।

दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था।जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।उन्होंने बताया कि सभी पूर्व से परिचित थे। यूट्यूब पर वीडियो बनाया करते थे।घटना के दिन भी वीडियो बनाने के लिए ही बुला का सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।पुलिस की आगे जांच जारी है।

error: Content is protected !!