नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, जगन्नाथपुर पुलिस ने भेजा जेल
राँची।जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया नायक मोहल्ला में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम जगरनाथ मुंडा (25 वर्ष) है।जगरनाथपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह ने बताया कि यह घटना एक मार्च की है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के बाद जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

