शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी..! आरोपी पति फरार

 

गया।बिहार के गया जिले से बड़ी खबर सामने आई है।गया के अतरी थाना क्षेत्र के तेतुआ गांव के समीप पति ने अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी है।वहीं हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि महिला केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन थीं।फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना स्थल से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद किया है।मृतक महिला केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की दूर की नतनी बताई जाती है। फिलहाल घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।वहीं पुलिस आरोपी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बता दें, पति रमेश कुमार और पत्नी सुषमा देवी के बीच कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था और आज आरोपी पति रमेश कुमार पटना से घर लौटा था, आरोपी पति ट्रक चालक है, लेकिन घर लौटते ही अपनी पत्नी को घर में बंद कर दिया और गोली मार दिया जहां घटना स्थल पर है पत्नी की मौत हो गई, मृतक महिला विकास मित्र में काम करती थी।

वहीं जानकारी के अनुसार पति को अपनी पत्नी पर किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चलने का शक था।इसी को लेकर वह गुस्से में था गुस्से में आने के बाद ही कमरे में बंद कर अपनी पत्नी को गोली मार दी। हालांकि पुलिस ने अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस की कार्रवाई चल रही है।पुलिस आरोपी पति रमेश कुमार गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।मृतक के बहन पूनम ने बताया कि वह पटना से बस से उतरा था और घर गया जहां पत्नी के साथ झगड़ा हो गया और उसके बाद पति ने गोली मार दी। वहीं बहन ने बताया की उसे फांसी की सजा दी जाए।

 

मृतिका सुषमा पूर्व सीएम के भांजे की बेटी थी।वो अतरी ब्लॉक में विकास मित्र के पद पर काम करती थी, जबकि आरोपी पति रमेश पटना में ट्रक चलाता है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर 12 बजे आरोपी ने घर में ही पत्नी के सीने में गोली मार दी और देसी कट्टा फेंककर फरार हो गया।

दोनों की 14 साल पहले इंटरकास्ट मैरिज हुई थी। दोनों के 3 बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना अतरी प्रखंड के टेटूआ गांव की है।

error: Content is protected !!