Ranchi:पत्नी ने अवैध सम्बन्ध का विरोध किया तो पति ने दिनदहाड़े गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी…

 

राँची।राजधानी राँची के डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिटोला में शनिवार को दिनदहाड़े उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब साहेब अंसारी नामक व्यक्ति  ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।बताया जाता है कि आरोपी पति का किसी दूसरी महिला से अवैध सम्बन्ध था,जिसका पत्नी विरोध करती थी।शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपना आपा खो दिया और अवैध हथियार निकालकर पत्नी तरन्नुम परवीन की सिर में गोली मार दी।गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं गोली मारकर आरोपी ने पिस्टल पत्नी के पास छोड़कर भाग गया।पिस्टल पत्नी के हाथ पकड़ाते मृतिका के बच्चों ने देख लिया ।वहीं गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के काफी लोग जमा हो गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए डोरंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।मौके पर एफएसएल टीम और टेक्निकल टीम को बुलाया गया है।पूरी प्रक्रिया के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जाएगा।पुलिस  आगे की जांच में जुटी हुई है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इधर, घटना के बाद से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतिका के बच्चों ने पुलिस को पूरी घटना को बताया है।घटना के समय मृतका के बच्चे घर पर ही थे।बच्चों का कहना कि आरोपी पिता का किसी दूसरी औरत के साथ संबंध था।बच्चों ने आरोप लगाया कि उसी औरत के कहने पर उसके पिता ने माँ को मार डाला है।बच्चों ने पुलिस से आरोपी पिता तौकीर उर्फ साहेब अंसारी की गिरफ्तारी की मांग किया है।

error: Content is protected !!