प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया तो बदले में कर दी दो युवक की हत्या..! पुलिस दोहरे हत्याकांड में खुलासे के करीब….

 

राँची धुर्वा के बालसिरिंग इलाके में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस बड़ी सफलता मिल गई है।पुलिस ने मामले में एक लड़की सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है।हालांकि पुलिस की ओर से इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।बता दें धुर्वा थाना क्षेत्र में बालसिरिंग रिंग रोड के पुल के नीचे दोनों युवकों का शव मिला था। जिसकी पहचान खूंटी जिला के सदर थाना क्षेत्र के भंडरा पंचायत के चामडीह गांव निवासी दो चचेरे भाईयों 17 वर्षीय खुदी मुंडा और 16 वर्षीय लुका मुंडा के रूप में की गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच की तो पता चला कि हत्या करने वाले भी मृतकों के जानने वाले ही। कांड में 5 आरोपी शामिल है। इनमें एक युवती भी शामिल है। पुलिस को अनुसंधान में जानकारी मिली है कि युवती की वजह से ही खुदी मुंडा और लुका मुंडा की हत्या हुई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की है। सभी आरोपी खूंटी जिले का बताया जा रहा है।राँची पुलिस इस मामले में आज या कल बड़ा खुलासा कर सकता है।

error: Content is protected !!