दो संप्रदायों के बीच हिंसक झड़प, सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान भड़का विवाद…इलाके में पसरा सन्नाटा…
हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड स्थित बेलतू में दो संप्रदायों के बीच देर रात हिंसक झड़प हो गई।स्थिति ऐसी हुई कि हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह औरएसपी अंजनी अंजन को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।देर रात पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील कर दिया गया। झड़प के दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में करवाया गया।
बताया जा रहा है कि शनिवार रात बेलतू पीकेट और बाजार टांड़ के बीच विसर्जन जुलूस के दौरान गाना बजाने से विवाद उत्पन्न हो गया।विवाद ऐसा हुआ कि दोनों संप्रदाय की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया। प्रशासन की तत्परता से देर रात ही स्थिति नियंत्रित कर ली गई।
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन भी पूरी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।घटना को लेकर उन्होंने बताया कि बेलतू में दो संप्रदायों के बीच झड़प हुई है। जिला प्रशासन घटना पर नजर बनाए हुए हैं और इस घटना में जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, हजारीबाग उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।जिन व्यक्तियों ने अशांति फैलाई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद रविवार की सुबह से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकला है।पुलिस सुबह से ही गस्ती करते हुए नजर आ रही है। पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हैं।
..
..
..
..
..

