गर्ल्स हॉस्टल की आड़ में देह-व्यापार:सेक्स रैकेट का सरगना है रामगढ़ निवासी मो. मुजीबुल रहमान, एक लड़की पर प्रतिदिन 400 रुपए हॉस्टल संचालक को देता था कमीशन…

–लालपुर थाने में 20 के विरुद्ध दर्ज कराई गई है प्राथमिकी, सरगना सहित 13 को पुलिस ने भेजा जेल,हॉस्टल संचालक फरार

–राँची में पांच एजेंट रखे गए थे, इसमें एक दूसरे होटल का मैनेजर भी था शामिल, ऑन लाइन लोकेशन लेकर भेजी जाती थी लड़कियां

राँची।राजधानी राँची की पुलिस ने लालपुर में गर्ल्स हॉस्टल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा करते हुए गिरफ्तार 13 आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया। इसमें रैकेट चलाने वाला सरगना रामगढ़ नया सराय निवासी मो. मुजीबुल रहमान व हजारीबाग दारू की रहने वाली उसकी सहयोगी वीणा देवी भी शामिल है। इस मामले में लालपुर थाना में कुल 20 आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें गर्ल्स हॉस्टल का संचालक राज कुमार सिंह भी शामिल है। जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। फरार राज कुमार सिंह की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को चौकाने वाली जानकारी मिली है। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना मो. मुजीबुल और उसके सहयोगी वीणा देवी को बीआईटी मेसरा के पास से रविवार को देर शाम गिरफ्तार किया था। पुलिस को इनकी गिरफ्तारी के बाद सबसे चौकाने वाली जानकारी यह मिली की रैकेट चलाने वाला सरगना मो. मुजीबुल लालपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल के संचालक आरके सिंह को प्रति लड़की प्रति दिन 400 रुपए किराए के रूप में कमीशन देता था। इसके एवज में उसके हॉस्टल में ये लड़कियां रहती थी।

दो फ्लोर पर कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियां रहती थी, वहीं ग्राउंड फ्लोर पर देह व्यापार वाली

पुलिस को जांच में पता चला कि गर्ल्स हास्टल में दो फ्लोर फ़र्स्ट व सेकेंड पर कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियां रहती थी। जबकि ग्राउंड फ्लोर के कमरों में देह व्यापार के लिए लाई गई लड़कियों को रखा जाता था। देह व्यापार के लिए लड़कियों को पश्चिम बंगाल से हुगली, नादिया, खड़गपुर, आसनसोल के वर्धमान, उड़ीसा के केंद्रपाड़ा, बिहार के बेगूसराय और धनबाद के धनसार से लाया जाता था। लड़कियों को कोलकाता का दलाल सुमोन दा उर्फ राजू रैकेट के सरगना मो. मुजीबुल रहमान को भेजता था। राँची में मो. मुजीबुल के साथ एक महिला दलाल वीणा देवी मिलकर लड़कियों को ग्राहकों के पास भेजा करते थे। राँची के अलग अलग होटल व घरों में इन लड़कियों की सप्लाई होती थी।

राँची में कई एजेंट बना रखा था मो. मुजीबुल ने

जांच में यह भी बात सामने आई है कि राँची में मो. मुजीबुल ने कई एजेंट बना रखे थे। इनमें कचहरी स्थित होटल साइन राइज में का मैनेजर रंजीत, मुनीर, रवि, राहुल और राजन शामिल है। इनके माध्यम से ही इन लड़कियों को पूरे राँची में सप्लाई किया जाता था। सभी का कमीशन तय था। ये लोग ग्राहक का सिर्फ लोकेशन लेते थे। फिर उनके पास लड़कियां पहुंच जाती थी। सभी पेमेंट अॉन लाइन होता था। चाहे वह दलालों को कमीशन की राशि हो या फिर लड़कियों को भुगतान। पुलिस अन्य 7 आरोपियों की तलाश में है जिनके विरुद्ध भी प्राथमिकी हुई है।

error: Content is protected !!