जलावन और पत्ता लाने जंगल में गयी दो महिला आइईडी बम की चपेट में आ गई,एक कि मौत,दूसरा घायल…

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में आइईडी ब्लास्ट में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गया है।यह घटना शनिवार की देर शाम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजदबेडा गांव के चिड़ियाबेड़ा टोला के पास जंगल में हुई है। इस घटना में चिडियाबेड़ा टोला के निवासी महिला गुरबारी तामसोय उम्र लगभग 62 वर्ष की मृत्यु हो गई और इनके साथ गई चादु कई तामसीय उम्र लगभग 62 वर्ष जख्मी हो गई।

दोनों महिला पत्ता तोड़ने जंगल गई थी:

दोनों महिला पत्ता तोड़ने औऱ जलावन लेने जंगल की ओर गई थी।घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा आज ( रविवार) को चाईबासा पुलिस को दिया गया। जिसके बाद सुरक्षाबलों के द्वारा मृत महिला गुरवारी तामसाय एवं घायल महिला चांदु कई तामसोय को ग्रामीणों के सहयोग से घटना स्थल से निकालकर सदर अपस्ताल, चाईबासा लाया गया।जख्मी महिला सदर अपस्ताल में ईलाजरत हैं तथा स्थिति स्थिर है। साथ ही मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के शीतगृह में रखा गया है।इस पुरे घटना क्रम में चाईबासा पुलिस एवं सभी सुरक्षा बल इस घटना में इनके मृत्यु पर गहरी संवेदना प्रकट किया है।


एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ झारखण्ड पुलिस व सीआरपीएफ के लगातार अभियान चलाये जाने से नक्सली बौखलाये हुए हैं।आये दिन आईईडी ब्लास्ट कर रहे हैं। शनिवार को भी सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों के द्वारा चिरिया बेड़ा जंगल में आईईडी लगाये गये थे। जंगल में पत्ता तोड़ने गयी दो महिला इसकी चपेट में आ गयी. बताया कि घटना शनिवार दोपहर के बाद घटी है।उन्होंने बताया कि रविवार सुबह ग्रामीणों के माध्यम से इसकी जानकारी मिली।

error: Content is protected !!