चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा दो अफीम तस्कर…कार से करीब 27 लाख के अफीम बरामद..

 

चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले में अफीम तस्करों के खिलाफ पुलिस ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 5 किलो 472 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।एसपी को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में पत्थलगडा थाना प्रभारी राकेश कुमार और एसआई विजय कुमार सहित सशस्त्र बलों की एक संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को 5 किलो 472 ग्राम अवैध अफीम की खेप के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों के पास से तस्करी में प्रयुक्त एक कार और विभिन्न कंपनियों के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार तस्कर विक्रम कुमार गिद्धौर थाना क्षेत्र के अमीन गांव का निवासी है, जबकि दूसरा तस्कर राजन कुमार सदर थाना क्षेत्र के उंटा मोड़ का निवासी है। गिरफ्तार तस्कर विक्रम पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत उत्तर प्रदेश के बरेली में जेल की हवा खा चुका है।

एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थलगडा थाना क्षेत्र के बंदरचुआं स्थित संतोषी माता मंदिर के रास्ते कुछ लोगों द्वारा चार पहिया वाहन में अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया, ताकि सूचना की पुष्टि कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।टीम में पत्थलगडा थाना प्रभारी व पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। कार्रवाई करते हुए टीम ने बंदरचुआं स्थित संतोषी माता मंदिर के पास, लंबोइया जाने वाली सड़क पर विपरीत दिशा से आ रही एक कार को संदेह के आधार पर रोका और वाहन की तलाशी ली।उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान टीम में शामिल अधिकारियों और जवानों ने वाहन से 5 किलो 472 ग्राम अवैध अफीम और विभिन्न कंपनियों के दो मोबाइल फोन जब्त किए।एसपी ने बताया कि अफीम जब्त होने के बाद वाहन में सवार विक्रम और राजन को भी हिरासत में ले लिया गया। तस्करों से बरामद अफीम का बाजार मूल्य लगभग 27 लाख रुपये है।पूछताछ के बाद दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!