गिरिडीह:स्कूल के जर्जर भवन को तोड़ने के दौरान गिरा छत,दबकर दो मजदूरों की मौत..एक घायल
गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। जर्जर भवन की छत से दबकर दो मजदूरों की मौत हो गयी है,जबकि एक मजदूर घायल हो गया है। सभी मजदूर मुर्शिदाबाद के बताए जा रहे हैं।ये हादसा गिरिडीह जिले के बेगाबाद में हुआ है।मजदूर एक स्कूल का जर्जर भवन तोड़ रहे थे।इसी क्रम में जर्जर छत अचानक गिर गयी।इससे दो मजदूर छत के नीचे दब गए। इससे उनकी मौत हो गयी, जबकि एक मजदूर घायल हो गया।
.
बताया जाता है कि दूधीटांड मध्य विद्यालय में एक पुराना भवन है। जो काफी जर्जर है जिसकी छत जर्जर थी। इसी छत को तोड़ने के लिए पांच मजदूर लगाए गए थे। मजदूर छत को तोड़ रहे थे इसी दौरान छत गिर गई और दो मजदूर दब गए।घटना के बाद अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। प्रशासन के कई अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे और जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दबे हुए मजदूरों को निकाला गया।जिन मजदूरों को निकाला गया है वे पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
इंस्पेक्टर ममता कुमारी ने बताया कि छत तोड़ने के दरमियान हादसा हुआ है। छत गिर गई, जिसमें दो मजदूर दब गए घटना के बाद राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है।कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जाएगी।
इधर घटना को लेकर दबे हुए मजदूरों के साथियों ने बताया कि वे पांच लोग असादुल, हसीबुर, इरशाद, मनिजुल और राजेश यहां छत तोड़ने का काम कर रहे थे. वे सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।तोड़ने के दरमियान छत गिर गई और दो साथी असादुल और हसीबुर दब गया। दोनों दबे हुए साथी नदिया जिला, पुलासी थाना, काली गंज का रहने वाला था।