Ranchi:नाली निर्माण के दौरान बिजली खंभा गिरा, करंट लगने से दो कुत्ते की मौत ,बाल-बाल बचे लोग
राँची।नामकुम थाना क्षेत्र के लोवाडीह रियाडा जाने वाली गली में नाली निर्माण के लिए खुदाई के दौरान बिजली खंभा गिरने से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर रास्ते में गिर गया।लोगों की नजर पड़ते ही आवाजाही रोका गया।हालांकि विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने दो कुत्तों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद करवाया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।विभाग ने समय पर बिजली तारों की जांच और रखरखाव नहीं किया, जिससे यह दुर्घटना हुई।
कुछ दिन पहले दीवार गिरने से मजदूर की हुई थी मौत
बता दें जिस स्थान पर आज दुर्घटना हुई उससे कुछ दूर पहले ही नाली निर्माण कर रहे मजदूर के उपर दीवार गिर गया था। दीवार में दबकर मजदूर की मौत हो गई थी जिसमें ठेकेदार की लापरवाही सामने आई थीं।ठेकेदार ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मजदूर का शव उसके घर मुर्शिदाबाद भेजवा दिया था।आज फिर नाली निर्माण के दौरान बिजली का पोल गिर गया।

