दो अपराधियों ने कार भाड़े पर लिया और कार से 2 घंटे तक पूरे राँची शहर में घुमा,फिर चालक को पिस्टल सटाकर उसके दाेस्त से 34 हजार मंगवाया, लूटपाट कर भागने लगा ताे एक अपराधी पकड़ा गया,दूसरा पिस्टल लेकर फरार..

 

 

राँची।राजधानी राँची के लालपुर थाना अन्तर्गत संत अन्ना राेड में कैब चालक से लूटपाट करने वाले एक अपराधी काे पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेजा।जबकि दूसरा अपराधी फरार है।गिरफ्तार अपराधी का नाम फरहान अंसारी है, वह चर्च राेड का रहने वाला है। वहीं भागने वाले अपराधी का नाम माे.साहेब है। साहेब ने ही पिस्टल के बट से कैब चालक आकाश वर्मा पर प्रहार किया। पूरे मामले में पीड़ित कैब चालक आकाश ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि रात 10:45 बजे उसे बुकिंग मिला। 2 युवक उसके कार में आकर बैठा। शहर में 2 घंटे तक इधर-उधर घुमाया और फिर डरा-धमका कर पैसा मांगाने काे कहा।वह दबाव में आकर अपने दाेस्त काे पैसा लेकर बुलाया जिसके बाद दाेस्त संत अन्ना गली पहुंचा। वहां लूटपाट का विराेध किया ताे हमला कर दिया जिसके बाद शाेर मचाए। शाेर मचाने के बाद एक अपराधी पकड़ा गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस फरार अपराधी के तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

इधर पुलिस ने बताया कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कर्बला टैंक रोड के दो युवक फरहान अंसारी और मो.साहेब के द्वारा एक ओला कैब बुक किया गया। जिसको लूटने के इरादे से लगभग 2 घंटे तक पूरे राँची शहर में घुमाया गया।उसके बाद करीब 1 बजे रात में 34000 नगद मंगाने के लिए कार चालक को कॉल करने पर मजबूर किया गया।पीड़ित ड्राइवर के द्वारा अपने दोस्त को कॉल कर पैसा मंगाया गया।पैसा लेनदेन के क्रम में कैब चालक चालक और उनके दोस्तों के द्वारा विरोध करने पर पिस्तौल का बट से प्रहार किया गया।उसके बाद पकड़े जाने के डर से भागने का प्रयास करने लगा। भागने के क्रम में  फरहान पकड़ा गया उसके पास से एक मोबाइल और एक जिंदा गोली बरामद हुआ है।जबकि पिस्तौल लेकर मो. साहेब भागने में सफल रहा।गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस मामले में लालपुर थाना कांड संख्या 329/25 दिनांक 22/12/25, US-309(6) BNS & 25(1-B) /35 Arms Act की अंतर्गत यह कांड प्रतिवेदन कराया गया है। कांड के प्राथमिक नामजद अभियुक्त मोहम्मद फरहान अंसारी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में भेजा गया।फरहान के विरुद्ध पूर्व से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।जप्त किए गए सामानों एक जिंदा गोली जिसके पेंदा पर 8 mm लिखा हुआ तथा एक कीपैड मोबाइल जिओ भारत लिखा हुआ बरामद किया गया है।

error: Content is protected !!