पलामू:हवलदार के बेटे का अपहरण करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, दो लाख की मांगी थी फिरौती

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिला में मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के बैरिया के इलाके से हवलदार का बेटे का अपहरण करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि पुलिस ने अपहृत हवलदार के बेटे को मुक्त करवा लिया है।बताया जाता है कि गुरुवार की शाम टाउन थाना क्षेत्र के बैरिया के इलाके से दो अपराधियों ने संदीप कुमार नामक इंटर के छात्र का अपहरण कर लिया गया।संदीप कुमार के पिता हवलदार हैं और तेनुघाट में तैनात हैं।अपहरण के बाद अपराधियों ने संदीप कुमार के परिजनों से दो लाख रुपए की फिरौती की मांग की।शुक्रवार को संदीप कुमार के परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी टाउन थाना को दी।टाउन थाना की पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए हाउसिंग कॉलोनी के इलाके से एक घर से संदीप कुमार को मुक्त करवाया जबकि अपहरण के आरोपी शुभम शुक्ला और चंदन शुक्ला को गिरफ्तार किया है। शुभम शुक्ला पाटन थाना क्षेत्र के पहले के इलाके के रहने वाला है और दोनों आरोपी पहले भी अपहरण के मामले में जेल जा चुके हैं।इस कार्रवाई को लेकर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि परिजनों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया।सर्च अभियान में अपहृत को मुक्त करवाया गया है। पूरे मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।गिरफ्तार दोनों आरोपी पहले भी अपहरण के मामले में जेल जा चुके हैं।

error: Content is protected !!