तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, गांव में मची चीख-पुकार

 

खूंटी।झारखण्ड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के बघिया आरसी टोली में नहाने गए दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी।घटना कल रविवार की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।मृतकों की पहचान 10 वर्षीय आशीष केरकेट्टा और 9 वर्षीय बिल्फ्रेड मड़की के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल रविवार को दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब गए थे।शाम होने के बाद भी जब बच्चे वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पड़ोसियों के घरों में खोजबीन खोजबीन शुरू की।लेकिन, रात तक बच्चों की कोई जानकारी नहीं मिली।

आज सोमवार की सुबह तालाब किनारे शौच करने गए गांव के एक व्यक्ति ने तालाब में बच्चों का शव देखा और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी।इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला।घटना की जानकारी पाकर रनिया थाना पुलिस बघिया गांव पहुंची और दोनों किशोर के परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल खुंटी भेज दिया है।इधर घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!