विधानसभा में दी गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, राज्यपाल समेत मंत्री और विधायक नेता हुए शामिल –

 

राँची।दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से झारखण्ड में शोक की लहर है।मंगलवार को विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए गुरुजी शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर को रखा गया। जहां गुरुजी के अंतिम दर्शन के लिए आला नेताओं का तांता लगा रहा।

इसी क्रम में विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है।जहां मोरहाबादी आवास से गुरुजी का पार्थिव शरीर यहां लाया गया।विधानसभा परिसर में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं अंतिम विदाई के रूप में प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इसके बाद विधानसभा में दो मिनट का मौन रखा गया।

 

विधानसभा में गुरुजी को नमन किया गया।स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो, केन्द्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडे, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री सुदिव्य कुमार ने श्रद्धासुमन अर्पित की। मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भी गुरुजी को अंतिम विदाई दी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में विधानसभा सचिवालय के कर्मी अधिकारी मौजूद रहे।

विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि सभा के आयोजन के सीएम हेमंत सोरेन गुरुजी के पार्थिव शरीर को लेकर अपने पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हुए।रामगढ़ के नेमरा में पूरे रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश और देश स्तर के कई बड़े नेता उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!