Ranchi:ऑटो पर अचानक गिरा पेड़, चालक की दर्दनाक मौत, सवारी सुरक्षित
राँची।राँची-खूंटी मुख्य सड़क के दसमाईल चौक तुपुदाना के समीप चलते ऑटो पर विशालकाय पेड़ गिरने से ऑटो चालक की दबकर दर्दनाक मौत हो गई।वहीं ऑटो की पिछली सीट पर बैठे यात्री सुरक्षित है।मृतक ऑटो चालक दशमाईल का रहने वाला अश्विन लकड़ा उम्र 30 वर्ष है।मिली जानकारी के अनुसार ऑटो तुपुदाना से खूंटी की ओर जा रहा था।आगे की सीट पर चालक व पिछली सीट पर तीन सवारी बैठे थे। दसमाईल चौक के समीप अचानक वर्षों पुराना आम का पेड़ ऑटो पर गिर गया।सूचना पर तुपुदाना और खरसीदाग ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। चालक को बाहर निकालकर रिम्स पहुंचाया। परंतु उसकी मृत्यु हो चुकी थी।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया गया है।जिस जगह दुर्घटना हुई एरिया खरसीदाग ओपी क्षेत्र का पड़ता है।
खरसीदाग ओपी प्रभारी भवेश कुमार ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए सड़क किनारे खड़े सूखें व कमजोर पेड़ों को काटने को कहा गया है।गौरतलब है कि दो दिन पहले भी नामकुम के सदाबहार चौक के समीप सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की की मौत हो गई है।जबकि एक युवती घायल हो गई थी।सड़क किनारे खड़े सैकड़ों सूखे व कमजोर पेड़ों की वजह से आए दिन सड़क दुघर्टना हो रही है इसके वाबजूद वन विभाग इस दिशा में कदम उठाने में विफल हैं।

