जमीन के पैसों को लेकर गैंगवार…! ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों को लगी गोली…ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप….
राँची।राजधानी राँची में शनिवार की देर रात जमीन और पैसों को लेकर दो अपराधियों के गिरोह में विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।वहीं पुलिस ने घटना स्थल से आधा दर्जन से ज्यादा खोखा बरामद किया है।मामले में कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।
राँची के पिस्का मोड़ तेल मिल गली में शनिवार की रात दो अपराधी गिरोह में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई।गोलीबारी की घटना में तीन लोग घायल हो गए।घायलों में अपराधी सन्दीप थापा गुट के जमीन कारोबारी विकास सिंह, उसके भाई आकाश सिंह उर्फ मोगली के अलावा दूसरे अपराधी संजय पांडेय गुट के रवि यादव नामक युवक शामिल हैं।
घायल विकास सिंह को छाती और हाथ में कुल तीन गोली लगी है जबकि उसके भाई को हाथ में गोली लगी है। घायलों को आनन- फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया।जहां प्रारंभिक इलाज के बाद निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायल खतरे से बाहर हैं।वहीं रवि यादव को मुंह और हाथ में गोली लगी है।रिम्स में इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी पारस राणा, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सुखदेव नगर थाना प्रभारी और पंडरा ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस की प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद और पैसे के लेनदेन को लेकर अपराधियों ने घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।पुलिस मामले में अपराधी संजय पांडेय समेत कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है।वहीं कुख्यात अपराधी संदीप थापा और उसके गुर्गे की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है।
बताया जा रहा है कि थापा गुट के विकास सिंह और उसके भाई आकाश उर्फ मोगली को शनिवार की शाम बातचीत करने के लिए संजय पांडे नामक अपराधी ने पिस्का मोड़ तेल गली में बुलाया था।दोनों भाई रात करीब 9.45 बजे तेल मिल गली पहुंचे। जहां पर पहले से अपराधी संजय पांडे अपने गुर्गो के साथ मौजूद था।
बातचीत के दौरान दोनों गुटों में बहसबाजी के बाद मारपीट होने लगा।इसी बीच दोनों गुटों की ओर से कई लोग जुट गए।देखते ही देखते संजय पांडे और उसके गुर्गो ने जमीन कारोबारी विकास पर गोली चलाना शुरू कर दिया बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग की, जिसमें विकास को तीन और उसके भाई को एक गोली लगी।वहीं दूसरे गुट की ओर से फायरिंग भी हुई।जिसमें रवि यादव नामक युवक घायल हुआ है।घटना के बाद संजय पांडे अपने गुर्गो के साथ मौके से फरार हो गया।थापा गिरोह के भी सभी फरार हो गया।उसके बाद गोली की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।तुरन्त पुलिस मौके पर पहुँचीं।
बताया जा रहा है कि सुकुरहुटू रिंगरोड में एक तीन एकड़ से ज्यादा की जमीन है। जिस पर संदीप थापा और संजय पांडे कर रहे थे। जमीन का करीब 50 से 55 लाख रुपये संजय पांडे बकाया हो गया।विकास लगातार संजय पांडे पर पैसा वापस करने का दबाव दे रहा था।इस बात को लेकर दोनों के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।
पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने इसी की वजह से विकास की हत्या की नीयत से उस पर गोली चलाई है।कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि गोलीबारी मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के पीछे जमीन विवाद है या फिर कुछ और इसकी जांच की जा रही है।पुलिस सन्दीप थापा की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

