तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम
कोडरमा।झारखण्ड के कोडरमा जिले में जयनगर थाना क्षेत्र के कोसमाडीह में शनिवार की शाम एक हृदयविदारक घटना हुई। गांव के पास स्थित खोंडा आहार (तालाब) में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।मृतकों में प्रियांशु कुमारी (9) पिता प्रदीप शर्मा, रोहित शर्मा (7) पिता मुकेश शर्मा और संध्या कुमारी (9) पिता धर्मवीर यादव शामिल हैं।तीनों बच्चे कोसमाडीह, जयनगर के निवासी थे।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे लगभग दोपहर ढाई बजे अपने घर से निकले औऱ खेलते खेलते तालाब के चले गए।मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूबे गए।इधर जब वे लंबे समय तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान बगल के खोंडा आहार में एक बच्चे का शव पानी की सतह पर मिला।
घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में फैलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। आनन-फानन में बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तीनों बच्चों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।इनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में गम का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोग इस त्रासदी से गहरे सदमे में हैं। इधर शाम को सीओ सांराश जैन ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

