सिमडेगा में नाबालिग से दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल
सिमडेगा।झारखण्ड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।घटना 29 नवंबर की बतायी जा रही है। पीड़िता के परिजन ने अपने आवेदन में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी अपने तीन सहेलियों और एक लड़का मित्र के साथ कोलेबिरा घुमने गई थी।
29 नवंबर को देर रात होने के कारण सभी लड़कियों को उनका लड़का मित्र अपने घर ले जा रहा था। इसी दौरान जंगल के रास्ते तीन लडके गोपी सिंह, विकास सिंह, तारकेश्वर सिंह ने उन्हें रोककर गाली गलौज और मारपीट करने लगे।मारपीट के भय से तीन लड़कियां और साथ जा रहा एक लडका मित्र वहां से भाग गया। इसी दौरान तीनों आरोपियों ने एक नाबालिग लड़की को पकड़कर अपने साथ सुनसान जंगल ले गया। जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस को दिये गए आवेदन के आलोक में कोलेबिरा थाना कांड संख्या 90/2025, 30 नवंबर 2025, धारा 70(2)/126(2)/352/351(2)/3(5) BNS 2023 एवं 4/6/8/10 पॉक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
इस मामले को लेकर सिमडेगा एसपी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि उक्त मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठन किया गया था।जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।छापेमारी टीम में पुअनि सकलदेव महतो, बनबिहारी कुमार, इन्द्रजित समद, धनेश्वर दास, दुर्गा मरांडी शामिल रहे।

