झारखण्ड में धनबाद और लातेहार सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी …कोर्ट परिसर की जांच जारी..
धनबाद/लातेहार।झारखण्ड में फिर दो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गुरुवार को धनबाद और लातेहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस महकमे और वकीलों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
धनबाद कोर्ट परिसर, जो पहले भी कई बार सुरक्षा कारणों से चर्चा में रहा है, उसे एक बार फिर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के तुरंत बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट की एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर चौकसी बढ़ा दी गई है।पुलिस की टीम पूरे कोर्ट परिसर की तलाशी ले रही है।
लातेहार सिविल कोर्ट में सघन तलाशी अभियान जारी:
इधर लातेहार से भी बम से उड़ाने की धमकी का मामला सामने आया है, सिविल कोर्ट को निशाना बनाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने पूरे कोर्ट परिसर को घेर लिया है।डॉग स्क्वायड की मदद से कोर्ट के हर कमरे, वकीलों के चैंबर और परिसर के कोने-कोने की बारीकी से जांच की जा रही है. कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है और संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रखी जा रही है।

