”इस बार बच गया ना रे’…अबकी बार घर में घुसकर मारेंगे….गैंगस्टर प्रिंस खान ने रेस्टोरेंट संचालक को दी धमकी…..

राँची।शनिवार की रात अपराधियों ने रेस्टोरेंट के निर्दोष वेटर को गोली मारकर हत्या कर दी।वहीं विदेश में बैठकर अपने गैंग को झारखण्ड में ऑपरेट कर रहा भगौड़ा अपराधी प्रिंस खान पुलिस के लिए बड़ा सिर दर्द बनता जा रहा है।शनिवार की रात टीटास रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी मामले की जिम्मेदारी ली है।इसके साथ ही प्रिंस खान ने एक बार फिर से रेस्त्रां संचालक को बम से मारने की धमकी दी है।राँची पुलिस सूत्रों ने धमकी देने के मामले की पुष्टि की है। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोधमा रोड कुटियातु चौक के समीप में स्थित होटल टीटॉस में शनिवार रात हथियारबंद अपराधियों के द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी प्रिंस खान ने ली है।शनिवार के रात हुई फायरिंग में होटल के एक कर्मचारी मनीष की मौत हो गई थी।

गोलीबारी में मारे गए निर्दोष होटलकर्मी मनीष-फाइल फोटो

राँची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के अंजाम देने के कुछ ही घंटे के भीतर रेस्टोरेंट के संचालक के मोबाइल पर प्रिंस खान ने अपना ऑडियो मैसेज भेज गोलीबारी की जिम्मेवारी ली। प्रिंस खान ने एक बार फिर से संचालक को धमकी दी है कि अगर वह रंगदारी की रकम नहीं देगा तो इस बार घर पर हमला कर मारेंगे।घटना के कुछ देर बाद ऑडियो मैसेज भेजकर कहा कि इस बार बच गया ना रे,अगली बार घर में घुसकर मारेंगे,पैसा तो तुमको देना ही पड़ेगा।कई तरह की आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई।

दूसरी तरफ रेस्त्रां में हुई गोलीबारी और एक कर्मचारी के मारे जाने के बाद रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारी और संचालक का पूरा परिवार दहशत में है। संचालक राजकुमार ने बताया कि पुलिस के सामने ही प्रिंस खान के द्वारा ऑडियो मैसेज भेज कर उन्हें धमकी दी गई। इस वारदात के बाद उनका पूरा परिवार दहशत में है और सबको अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है।   

फोटो-रेस्टोरेंट जहां घटना हुई थी

इधर आज रविवार की दोपहर मृतक मनीष का शव उसके पेतृक घर लोधमा (घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर) लाया गया।शव के पहुंचते परिजनों के चित्कार से पूरा मौहल्ला गमगीन हो गया। सुबह से ही मनीष के घर पर रिस्तेदारो व अन्य परिचितों की भीड़ जुटी थी।दोपहर बाद स्थानीय मुक्तिधाम में उसके अंतिम संस्कार किया गया।सभी कह रहें थे की मृदुभाषी मनीष काफी मिलनसार था, उसने किसी का क्या बिगाड़ा था।उसके साथ ऐसी घटना घटी।वहीं घटना के बाद से रेस्टोरेंट बंद कर दिया गया।रेस्टोरेंट में जहां कुछ देर पहले चहल-पहल थी अचानक हुई घटना के बाद सन्नाटा पसरा गया।सभी कर्मी मायूस हो गए।रविवार को सभी कर्मी अपने घर चले गए।घटना के बाद शनिवार रात को आसपास के सभी होटल बंद कर दिए गए।

फोटो-मृतक के परिजन और बस्ती की महिलाएं

दो भाईयों में बड़े मनीष की एक पांच साल की बेटी:घटना के बाद से मनीष के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर का एकलौता कमाने वाला बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। दो भाईयों में बड़ा मनीष के घर में बिमार पिता शंकर गोप के अलावा मां, पत्नी एवं पांच साल की एक बेटी है.।सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि जिस रेस्त्रां में गोलीबारी की गई।उसके मालिक राजकुमार गोप हैं। राजकुमार ने बताया कि पिछले साल 25 दिसंबर को भी प्रिंस खान के नाम पर उनसे एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी।प्रिंस खान के द्वारा धमकी दिए जाने के बाद राजकुमार को 1 महीने के लिए बॉडीगार्ड भी दिया गया था लेकिन कुछ दिन पहले ही बॉडीगार्ड को क्लोज कर दिया गया। राजकुमार को अपने बताया कि अपराधियों का निशाना वही थे लेकिन तबाड़तोड़ फायरिंग की वजह से रेस्त्रां कर्मचारी जो उनका रिश्तेदार भी था मारा गया।

वासेपुर का भगौड़ा कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के बारे में यह जानकारी मिली है कि वह फिलहाल पाकिस्तान में है इससे पहले वह दुबई में था। झारखण्ड पुलिस के द्वारा अथक प्रयास के बाद उसे पर रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया था लेकिन इसके बावजूद वह अब तक पकड़ा नहीं गया है। विदेश में बैठकर ही वह अपने गैंग का संचालन झारखण्ड में कर रहा है और बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दिलवा रहा है।पूरी झारखण्ड पुलिस उसके सामने बेबस है।

error: Content is protected !!