राजधानी राँची के हरमू रोड में स्थित ग्रेविटी बार में पसंदीदा गाना नहीं बजाने पर युवक ने की फ़ायरिंग…आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल….पिस्टल और गोली जब्त..
राँची।राजधानी राँची के हरमू रोड स्थित गौशाला चौक के पास ग्रेविटी लांज एंड बार में बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे भोजपुरी गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है।मिली जानकारी के अनुसार, बार में भोजपुरी गाना बजाने को लेकर कुछ लोगों के बीच बहस हो गई,जो जल्द ही एक बड़े विवाद में बदल गई।विवाद के दौरान,एक निजी सुरक्षा गार्ड ने फायरिंग कर दी।बताया जा रहा है कि यह गार्ड पूर्व में किसी बड़े नेता के अंगरक्षक था। गोली चलने के बाद बार में अफरा-तफरी मच गई।तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राहुल कुमार सिंह,वर्तमान पता पीएचडी कॉलोनी हिनू डोरंडा निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।जिसे आज जेल भेजा गया है।
इस सम्बंध में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि बीती रात को सूचना मिली थी कि ग्रेविटी बार में गाना बजाने को लेकर एक युवक ने पहले पिस्टल चमकाया फिर फायरिंग की है।इसी सूचना पर तुरंत मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुँची।मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया गया।पूछताछ में पता चला कि राहुल कुमार नामक युवक ने फायरिंग की है।राहुल के पास से एक रिवॉल्वर औऱ 21 राउंड गोली और घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपी ने फायरिंग करने की बात कबूला है।वहीं,बार के मैनेजर आशीष कुमार सिन्हा के लिखित बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कांड संख्या-193/25 धारा-110,3(5) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
बता दें इससे पूर्व में भी राजधानी राँची में बार में गाना बजाने को लेकर विवाद के बाद एक युवक की हत्या हो चुकी है।बीते साल मई 2024 में चुटिया थाना क्षेत्र में एक्स्ट्रीम बार मे इसी तरह गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था।विवाद इतना बढ़ा कि डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।घटना से पूरे राजधानी में सनसनी फैल गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात भी बार में आरोपी राहुल ने दबंगई दिखाते हुए भोजपुरी गाना बजाने के लिए जोर देने लगा।बार मे कई लोग मौजूद थे।जिस गाने की फरमाइश राहुल कर रहा था।उस गाने को बजाने में असमर्थता जताई गई।उसके बाद राहुल ने पिस्टल निकाल कर धमकाने लगा।इसी दौरान बार के स्टाफ ने जानकारी पुलिस को दे दी।बताया जाता है जबतक पुलिस मौके पर पहुँचती उससे पहले राहुल ने फायरिंग कर दी।उसके बाद बार में अफरा तफरी मच गई।लोग बार से निकलने लगे।इसी बीच पुलिस भी आ धमके।नशे में धुत राहुल को किसी तरह कब्जे में लिया और हथियार जब्त किया गया।

