महिला ने 10 वें बच्चे को दिया था जन्म,आपसी विवाद में पति ने महिला का काट दिया गर्दन…महिला गंभीर रूप से घायल.…

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में एक महिला ने 20 दिन पहले अपने 10वें बच्चों को जन्म दिया था।महिला का पति के साथ विवाद हुआ जिसके बाद पति ने टांगी से महिला का गला काट दिया है।महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।जानकारी के अनुसार,पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के निम्सी टोला में मंगलवार की सुबह नीलू देवी नामक महिला शौच के लिए बाहर जा रही थी। इसी क्रम में उसके पति राजेंद्र भुईयां ने महिला के गर्दन पर वार कर दिया।घटना के बाद नीलू देवी चीखने लगी, जिसके बाद मौके पर उसका बेटा पहुंचा। बेटे ने महिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया है।

मामले में रामगढ़ के थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला को उसके पति ने ही गर्दन पर टांगी से वार किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हुई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और पूरे मामले में छानबीन की जा रही है।पति और पत्नी के बीच आपसी विवाद हुआ था जिसके बाद यह घटना घटी है।

नीलू देवी ने 20 दिन पहले एक बेटे को जन्म दिया है। नीलू देवी के 10 बच्चों में सात बेटी, जबकि तीन बेटे हैं।एक बेटे की शादी हो चुकी है।दो बेटियां धान रोपने के लिए बिहार के इलाके में गई हुई है। जबकि घर के अन्य बच्चे भी मजदूरी करते हैं। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज किया जा रहा है।

error: Content is protected !!