महिला ने पहले की अपनी नन्ही मासूम बेटी की जहर देकर की हत्या, फिर खुद कीटनाशक खा ली,अस्पताल में मौत…

 

दुमका।झारखण्ड में दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के धनकुटटा गांव में पति से विवाद के 20 साल की सूरजमुनि मरांडी ने डेढ़ साल की बेटी अंशु मुर्मू की पहले तो हत्या कर दी फिर खुद भी जान देने की कोशिश की। हालांकि तब तक घरवालों को इसकी जानकारी मिल गई थी और उन्होंने तुरंत उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।मौत के बाद पति अल्बानियस मुर्मू शव लेकर गांव भाग गया। जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली उसने मां-बेटी के शव कब्जे में ले लिया और अग्रतर कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दुमका के जरमुंडी प्रखंड के चटमारनी गांव की सूरजमुनि की शादी तीन साल पहले अलबुनियस मुर्मू के साथ हुई थी। पति अलबुनियस हिमाचल प्रदेश में किसी हेलमेट बनाने वाली कंपनी में काम करता है। एक माह पहले वह अवकाश पर आया था और 20 जुलाई को वापस जाने वाला था, बताया जाता है कि शनिवार की देर रात करीब दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।गुस्से में आकर महिला ने पहले बेटी को जहर देकर हत्या कर दी फिर खुद भी अपनी जान देने की कोशिश की।

तबीयत खराब होने पर महिला को रविवार सुबह महिला को इलाज के लिए दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी भी मौत हो गई। मौत के बाद पति शव लेकर गांव भाग गया।इधर ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद हंसडीहा थाना की पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। हालांकि पति का कहना है कि वह सावन शुरू होने से पहले हिमाचल प्रदेश जाने वाला था। इसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई।उसके बाद चुपके से पत्नी ने बेटी के साथ कीटनाशक खा लिया।

इस पूरे मामले पर हंसडीहा के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मां बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है।दंपती के बीच विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। मायके वालों की ओर से अभी तक कार्रवाई के लिए आवेदन नहीं दिया गया है। तीन साल पहले ही महिला की शादी हुई थी।