पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर दी थी पति की हत्या के लिए सुपारी,शूटर से चार लाख रुपये में डील हुई थी,पत्नी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

 

राँची।जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र में चाऊमीन दुकान संचालक हराधन महतो पर गोलाबारी मामले का खुलासा राँची पुलिस ने किया है।साथ ही पुलिस ने वारदात में शामिल पत्नी सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।बता दें 7 जनवरी 2026 को सिल्ली थाना क्षेत्र के पतराहातु गांव में हराधन महतो को उनकी ही दुकान पर दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी।घायल हराधन के बयान न दे पाने पर उनकी पत्नी गंगा देवी के फर्द बयान पर सिल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें धारा 118(2)/109(1)/3(5) BNS और 26/27/35 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया था।मामले के अनुसंधान को लेकर एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी ने सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।जिसमें सिल्ली थानेदार सहित टेक्निकल टीम को भी शामिल किया गया था।

पुलिस टीम को अनुसंधान के दौरान घायल हराधन महतो की पत्नी गंगा पर शक हुआ।जिसके बाद पुलिस ने जब गंगा देवी से पूछताछ की तो वह पुलिस के सामने टूट गई और पूरे कांड का खुलासा कर दिया।गंगा देवी के बयान के बाद यह खुलासा हुआ कि यह घटना प्रेम प्रसंग से प्रेरित सुपारी किलिंग का था।जिसमें हराधन की पत्नी भी शामिल पाई गईं।अनुसंधान में पता चला कि गंगा देवी और कंचन महतो के बीच 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों किसी भी कीमत पर हराधन को रास्ते से हटाना चाहते थे।

गुनाह को अंजाम देने के लिए कंचन महतो ने राँची के तमाड़ के रहने वाले दो शूटर सुनील चंद्र महतो और तारकेश्वर महतो को हायर किया था और उन्हें हराधन महतो की हत्या की सुपारी दी थी। 4 लाख रुपये में डील हुआ था।साजिश के तहत गंगा देवी ने खुद अपने पति की रेकी की और अपराधियों को उसका डिटेल दिया था।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि हराधन महतो की हत्या की कोशिश पहले भी की गई थी, लेकिन अपराधी उस समय कामयाब नहीं हो पाए थे। इसके बाद 7 जनवरी को एक बार फिर से हराधन को मारने के लिए सुपारी देकर अपराधियों को भेजा गया था।गोलीबारी में इस बार भी हराधन महतो घायल होने के बावजूद बच गए।पुलिस की जांच में पूरी साजिश में हराधन की पत्नी की संलिप्तता सामने आई है। मामले में पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिनमें गंगा देवी (33 वर्ष), कंचन महतो (25 वर्ष),सुनील चन्द्र महतो (31 वर्ष) और तारकेश्वर महतो उर्फ सोनू (25 वर्ष) शामिल है।

error: Content is protected !!